कानपुर, जनवरी 15 -- कानपुर। मोबाइल बैंकिंग, डिजिटल भुगतान प्रणाली और इंटरनेट बैंकिंग ने न सिर्फ ग्राहकों की संख्या में इजाफा किया है बल्कि बैंकों की कार्यप्रणाली में भी बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव ने बैंकिंग सेवाओं को पहले की तुलना में अधिक सरल, तेज और सुविधाजनक बनाया है। यह खुलासा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) एक एक छात्र के शोध में हुआ है। अर्थशास्त्र के शोधार्थी रजत दीक्षित ने यह अध्ययन किया है। डॉ. पीएस त्रिपाठी की देखरेख में हुआ यह शोध रजत दीक्षित ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और ग्राहकों पर किया है। उन्होंने बताया कि इस शोध में डिजिटल बैंकिंग को वित्तीय समावेशन और 'डिजिटल इंडिया' जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों को मजबूती प्रदान की है। डीन रिसर्च ने बताया कि यह अध्ययन न केवल बैंकों...