गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर जोन की पुलिस ने चोरी, लूट और गुम हुए 150 मोबाइल बरामद किए। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परमजीत हॉल में डीसीपी नगर ने पीड़ितों को मोबाइल हाथ में दिए तो उनके चेहरे खिल उठे। डीसीपी के मुताबिक बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 35 लाख रुपये है। डीसीपी नगर धवल जयसवाल ने बताया कि थानों पर रोजाना मोबाइल गुम होने, स्नैचिंग और लूट की शिकायत आती हैं। ऐसे मोबाइल को ट्रेस करने के लिए पुलिस की सर्विलांस टीम निरंतर प्रयासरत रहती हैं। नगर जोन पुलिस द्वारा सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) द्वारा गुम हुए मोबाइलों की तलाश की गई और 150 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद कर लिए गए। डीसीपी ने बताया कि बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। यह मोबाइल दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.