बरेली, फरवरी 5 -- बरेली। बिथरी के बिहारीपुर गांव में मोबाइल पर स्टेट्स लगाने को लेकर दो युवकों में हुआ झगड़ा बढ़कर मारपीट तक जा पहुंचा। आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटकर युवक को घायल कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल की तहरीर पर बिथरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और विवेचना कर रही है। बिथरी के बिहारीपुर गांव के रहने वाले विजय गिरी ने बताया कि बीते एक फरवरी को उनके बेटे अमर गिरी का गांव के ही गौरव से मोबाइल पर स्टेट्स लगाने को लेकर विवाद हो गया। एक दिन बाद सुबह वह गौरव गिरी को समझाने उसके घर गया था। आरोप है कि आरोपी श्यामबाबू, गौरव, सुभाष, शिव चरन ने उस पर हमला कर दिया। उसे लाठी-डंडे से जमकर पीटा। उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बिथरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। नशे में भाई ने चाकू से किया हमला बरे...