शामली, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के को जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत सामने आई है। ग्राम सलेमपुर कांधला देहात निवासी सतवीर पुत्र देवी सिंह ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा रितिक कुमार उम्र लगभग 16 वर्ष को संजय उर्फ सूरज पुत्र सतपाल निवासी ग्राम सलेमपुर ने मोबाइल पर धमकी दी। आरोपी ने 26 या 27 फरवरी को रितिक और उसके परिवार को मारने की धमकी दी, साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी नुकसान पहुंचाने और झूठा बलात्कार का केस लगाकर जेल भिजवाने की बात कही।पीड़ित ने दावा किया कि आरोपी पहले भी थाने में किसी के अपहरण के मामले में आरोपी रह चुका है और वह दबंग किस्म का व्यक्ति है। सतवीर ने थाने से नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.