सिमडेगा, सितम्बर 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जिले में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसी ज्ञानेन्द्र, एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी, डीटीओ संजय बखला, एनडीसी समीर रेनियर खालखो, भवन प्रमंडल के ईई अमृत मिंज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मोबाइल टावर अधिष्ठापन व केबल बिछाने से संबंधित कंपनी द्वारा दिए गए आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। डीडीसी ने वन भूमि विरुद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र, लाइसेंस, भूमि अनापत्ति पत्र, अंचल अधिकारी द्वारा लैंड वेरीफिकेशन सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच में पाया गया कि कंपनी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र में कई आवश्यक कागजातों की कमी है। इस पर कंपनी को 15 दिन के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में...