हरदोई, जनवरी 27 -- पाली। मोबाइल नंबर से फर्जी तरीके से ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने नादखेड़ा गांव निवासी एक युवक पर साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया है। कई गांवों के युवक साइबर ठगी के धंधे से जुड़े पाए जा रहे हैं, जो दूसरे व्यक्तियों के नाम से सिम निकलवाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा साइबर ठगी में प्रयोग किए गए 26 सिम कार्ड ब्लॉक कराए गए हैं। अब तक इन सिमों से की गई ठगी के संबंध में आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें 14 लोग नामजद हैं। मंगलवार को थानाक्षेत्र के गांव नादखेड़ा निवासी महिपाल सिंह की तहरीर पर इसी गांव के पुन्नू पर मुकदमा किया गया। आरोप है कि पुन्नू ने महिपाल सिंह के आधार पर सिम निकलवाकर दो लोगों के साथ मिलकर नौ हजार की साइबर ठगी की। एक व्यक्ति से चार हजार और दूसरे से पांच हजार अपने खाते में डलवाए।...