दुमका, सितम्बर 11 -- दुमका सरैयाहाट थाना अन्तर्गत माथाकेशो गांव में मोबाईल नहीं मिलने से नाराज 12 वर्षीय बालक सुभाष हाजरा ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की है। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। पांच बहन और दो भाईयों में वह सबसे छोटा था। चार बहनों की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई अपने पिता के साथ चेन्नई दैनिक मजदूरी करने गया है। घर में केवल एक बहन और वह अपनी माँ के साथ रह रहा था। वह सुबह में स्कूल गया था। एक घंटे के बाद ही वह स्कूल से वापस आ गया। घर पर बहन थी। सुभाष ने अपनी बहन से मोबाइल मांगा, पर बहन ने मोबाइल देने से इंकार कर दी और मोबाइल लेकर कहीं चली गई। घर पर बालक की मां भी नहीं थी। घर पर वह अकेला था। उसने बहन के दुपट्टे के सहारे खपरैल के बने घर में रोले से फांसी का फंदा लगाया और खुदकुशी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.