गिरडीह, फरवरी 21 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी बाजार स्थित मिथलेश टेलीकॉम नामक मोबाइल की दुकान में 17 जनवरी को हुई चोरी के मामले का तिसरी पुलिस ने एक माह बाद उदभेदन कर लिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने में इंटरस्टेट गिरोह का हाथ होने की बात बताई जा रही है। इस मामले में तिसरी पुलिस को बड़े सुराग हाथ लगे हैं। तिसरी पुलिस इसी सुराग के जरिए मिथलेश टेलीकॉम में चोरी को अंजाम देने वाले इंटरनेशनल चोरों को धर दबोचने की नीयत से राज्य के दूसरे जिलों में लगातार छापामारी कर रही है। इसी कड़ी में तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार अन्य पुलिस जवानों के साथ गुरुवार को साहेबगंज जिला पहुंचे। जहां पर तिसरी पुलिस साहेबगंज जिला के राधानगर थाना की पुलिस के सहयोग से चोरी को अंजाम देने वाले दो आरोपियों के पियारपुर गांव स्थित घर पहुंच गई। हालांकि पुलिस को देखते ही ...