मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- मूंढापांडे के गांव भदासना के जूनियर हाईस्कूल में आर्य समाज ने हीरक जयंती का आयोजन किया गया। आचार्य सुरेश शास्त्री (हिमाचल प्रदेश) ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डाला। प्रदीप शास्त्री भजन उपदेशक (हरियाणा) ने बताया कि सोशल मीडिया के दौर में टूटते परिवारों को बचाना जरूरी हो गया है। विद्वानों ने आर्य समाज को अपनाने का सुझाव दिया, ताकि कुरीतियों से बचा जा सके। भदासना में स्थित आर्य समाज के 150वें वार्षिक उत्सव हीरक जयंती समारोह सोमवार को यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ ब्रह्मा पंडित सुरेश शास्त्री ने वेद मंत्रों का पाठ करते हुए यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डाला। वहीं हरियाणा से आए प्रदीप शास्त्री भजनोपदेशक ने बताया कि आज सोशल मीडिया का युग है। इससे बच्चों को बचाना जरूरी है। आर्य समाज से जुड़कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। आर्य समाज ...