गोरखपुर, मार्च 20 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद कस्बा के रिठुआखोर रोड स्थित एक निजी मोबाइल टावर के संचालक रूम में गुरुवार को आग लग गयी। धुआं देखकर अफरातफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ी जब तक पहुंची तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से संचालक रूम रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। टावर टेक्नीशियन चन्द्रपाल सिंह ने बताया संचालक रूम में शार्ट सर्किट से आग लगी है। सारा सामान जल गया है। आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचा लेकिन तब तक मौजूद अगल-बगल के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.