गोपालगंज, मार्च 9 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के सुपौली गांव में शनिवार की रात में मोबाइल टावर परिसर से पांच लाख रुपए मूल्य की 24 बैट्री की चोरी कर ली गयी। मामले में वहां तैनात तकनीकी कर्मी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद थानाध्यक्ष धीरज कुमार के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। उधर, इस घटना के बाद करीब दो हजार लोगों का मोबाइल इनकमिंग आउटगोइंग बंद हो गया। लोग 24 घंटे से परेशान हैं। नेट काम नहीं कर रहा है और ना ही फोन लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.