मेरठ, नवम्बर 5 -- जेपी एकेडमी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन छात्रों ने दौड़, वॉलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। विश्व प्रशिद्ध वुशु खिलाड़ी नेहा कश्यप और महिला पहलवान अलका तोमर ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। जेपी एकेडमी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 में यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। बुधवार को मुख्य अतिथि विश्व प्रसिद्ध वुशु खिलाड़ी नेहा कश्यप और भारतीय पहलवान अलका तोमर शामिल हुई। नेहा कश्यप ने कहा पंसदीदा खेल में फोकस करना बेहद जरूरी है। एक खेल पर फोकस करके मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है। कहा हार भी खेल का महत्वपूर्ण हिस्सा है उसे बिना किसी संकोच के स्वीकार करें और कमियों में सुधार करें। अलका तोमर ने कहा लक्ष्य को निर्धारित करके खेल में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने लड़कियों को प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.