चित्रकूट, फरवरी 24 -- चित्रकूट। संवाददाता सफर के दौरान मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को पकड़ने के लिए एक पॉलिटेक्निक छात्रा चलती ट्रेन से कूद पड़ी। इससे छात्रा घायल हो गई। आरपीएफ ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। सिर में चोट आने से छात्रा की हालत गंभीर है। छात्रा झांसी से अपने घर बिहार जा रही थी। बिहार के मुंगेर जिले के मुंगेर थाना क्षेत्र की रहने वाली सृष्टि झांसी पॉलीटेक्निक कालेज में दूसरे वर्ष की छात्रा है। वह मंगलवार को झांसी से घर जाने के लिए चंबल एक्सप्रेस के एस थ्री कोच में सवार हुई। दोपहर करीब पौने दो बजे ट्रेन बांदा के बदौसा रेलवे स्टेशन से जैसे ही चली चार्जिंग में लगे सृष्टि के मोबाइल फोन को झपट्टा मारकर एक शातिर ने छीना और भागने लगा। सृष्टि ने उसका पीछा किया तो शातिर ट्रेन से कूद गया। सृष्टि भी उसके पीछे चलती ट्रेन...