मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह के गिरफ्तार दो शातिरों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसमें गफूर बस्ती के मो. राजा और मो.आसिफ शामिल है। इससे पहले दोनों के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। बताया गया कि रुन्नीसैदपुर के गाढ़ा की रहने वाली मुस्कान कुमारी से गुरुवार को मोबाइल छीन लिया गया था। मामला सामने आने के बाद ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेलवे लाइन के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों के पास से दो मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने ट्रेन में बैठे यात्री से मोबाइल छिनतई की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व में अपराधिक इतिहास रह...