संवाददाता, फरवरी 17 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मोबाइल चोरी के शक में एक किशोर को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। किशोर को पहले हाथ बांधकर छत के पंखे से लटकाया गया, फिर पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। किशोर अपने बेगुनाह होने की दुहाई देता रहा लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। तालिबानी अंदाज में दी गई सजा की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मामला थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव भदौरा का है। गांव निवासी सलीम के परिवार के सदस्य का मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी करने का शक दूसरी बिरादरी के 17 वर्षीय किशोर पर था। लिहाजा शनिवार शाम किशोर को पकड़कर गांव निवासी इकबाल के पेड़ से रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। इससे पहले घर में छत के पंखे पर कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.