सीवान, दिसम्बर 10 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जंक्शन पर अभियान चलाकर यात्रियों का मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों की गिरफ्तारी टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक से की है और जांच के दौरान इनके पास से कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार युवकों में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्याम चौक निवासी दीपक कुमार उर्फ हड्डी व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा मठिया निवासी सूरज कुमार है। बताया गया कि दोनों युवक आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ जीआरपी थाना सीवान, छपरा व आरपीएफ सीवान में कई मामले दर्ज हैं। जमानत पर छूटने के बाद दोनों स्थान बदलकर फिर चोरी की घटना को अंजाम देने में लग जाते हैं। मंगलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.