रांची, जुलाई 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सिल्ली हिंडाल्को कॉलोनी के रहने वाले मनीष कुमार का मोबाइल चुराकर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 1.88 लाख की अवैध निकासी कर ली। साइबर अपराधियों ने मनीष के खाते से 14 खातों में राशि ट्रांसफर किए। मनीष ने साइबर थाने में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा है कि उनका मोबाइल 15 जून को मुरी बाजार में गुम हो गया था। इसके बाद उनके खाते से राशि ट्रांसफर होना शुरू हुआ। साइबर ठगों ने उनका फोनपे का इस्तेमाल कर पैसे कई खातों में ट्रांसफर किए। साइबर ठगों ने पांच सौ से लेकर 40 हजार रुपए तक की राशि खातों में ट्रांसफर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.