रांची, जुलाई 30 -- मुरहू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तुम्बाकेल गांव निवासी सिमोन ओड़ेया के 10 वर्षीय पुत्र अल्बिस ओड़ेया की मंगलवार को मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अल्बिस घर में अकेला था और मोबाइल चार्ज कर रहा था। शाम को जब उसके पिता सिमोन ओड़ेया खेत से घर लौटे तो देखा कि जमीन पर अल्बिस मृत अवस्था में पड़ा है और पास में बिजली बोर्ड और मोबाइल चार्जर पड़ा था। सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख एलिस ओड़ेया, झामुमो नेता सनिका बोदरा सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मुरहू थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर बुधवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.