कार्यालय संवाददाता, फरवरी 9 -- बिहार के गयाजी में एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोबाइल गेम की सनक और नशे की लत ने एक अधेड़ उम्र के शख्स की जान ले ली। मोबाइल गेम खेलने से टोकने पर 5-6 युवकों ने शख्स की इतनी बेरहमी से पिटाई की, उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विष्णुपद थाना क्षेत्र के मंगला गौरी की यह घटना है। मृतक की पहचान 56 वर्षीय अर्जुन मांझी के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर थे। मृतक की बहू रिंकी कुमारी ने बताया कि मोहल्ले की गली में रोज रात 9 बजे के बाद 5-6 युवक मोबाइल गेम खेलते हुए शोर-शराबा, गाली-गलौज करते थे। रविवार रात करीब 10 बजे भी यही स्थिति थी। शोर से परेशान होकर अर्जुन मांझी ने युवकों को गली में इस तरह की हरकत करने से मना किया। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, फि...