बुलंदशहर, फरवरी 5 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव टिटोटा में मोबाइल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए और इस संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल के लिए भेजा है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मोबाइल को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोट आई हैं। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.