सीवान, मार्च 18 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में शुक्रवार की रात हुई खालिद हत्याकांड के उद्वेदन को लेकर पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। बगौरा निवासी युवक की हत्या शुक्रवार की रात कर दी गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जहां एक तरफ लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ दोनों अज्ञात अपराधियों की भी पहचान कर लेने का पुलिस दावा कर रही है। साथ ही पुलिस मृतक मोहम्मद खालिद एवं आरोपी के मोबाइल से कॉल डिटेल्स निकालकर उसके हर तार को छूने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच चल रही है। आरोपित के साथ-साथ दोनों अज्ञात की पहचान कर ली गई है। साथ ही इस अपराध के लिए षड्यंत्र रचने में कौन-कौन शामिल हैं, उनकी भी पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। हर हाल में इस हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.