प्रयागराज, मार्च 18 -- एयरपोर्ट इलाके में चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। एयरपोर्ट पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एयरपोर्ट के कादिलपुर निवासी अजय कुमार साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कादिलपुर बाजार में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। 15 मार्च की रात दुकान के पीछे की दीवार के पिलर के नीचे सेंधमारी कर दुकान के गल्ले में रखा 85 सौ रुपये, लाखों रुपये के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिए। एयरपोर्ट पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.