बदायूं, जनवरी 9 -- बिसौली। सर्दी और अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों का माल और नगदी चोरी कर ली। इतना ही नहीं, चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी निकाल ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिसौली के अटल चौक से चंद कदम दूरी पर बिल्सी रोड की घटना है। नागपुर के रहने वाले भुवनेश की बिल्सी रोड स्थित मोबाइल दुकान है। वह बुधवार को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। गुरुवार सुबह जब वह अपने दुकान पहुंचे तो देखा शटर के ताले टूटे हुए हैं और अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और छानबीन शुरू की। पुलिस ने बताया कि चोरी में मोबाइल फोन और नगदी शामिल हैं। जांच के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.