मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुशहरी पीएचसी में कार्यरत एक नर्सिंग स्टाफ से साइबर ठगों ने 27 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित पंखा टोली में रहता है। शुक्रवार की शाम उसके घर में लगा एक्वागार्ड अचानक खराब हो गया। मशीन ठीक कराने के लिए उसके गूगल पर हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। गूगल पर मिले मोबाइल नंबर पर कॉल कर दिया। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि बताया। एक ऑनलाइन फॉर्म भरने को कहा। नर्सिंग स्टाफ ने बताए अनुसार फॉर्म भरा। इस दौरान शातिर ने उनका मोबाइल एक्सेस कर लिया। उसके बाद उसके खाते से तीन बार में कुल 27 हजार रुपये उड़ा लिए गये। घटना के बाद जब उसको ठगी का एहसास हुआ तो उसने तुरंत बैंक 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत की। इसके बाद शनिवार को काजीमोहहमदपुर थाने पर पहुंचकर शिकायत ...