साहिबगंज, जनवरी 20 -- साहिबगंज। समाहरणालय परिसर से मंगलवार को आकांक्षी जिला मद से संचालित मोबाइल ओपीडी वैन को डीसी हेमंत सती द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मोबाइल ओपीडी वैन जिले के सुदूरवर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर आमजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगी तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी करेगी। दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुलभ, सस्ती एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुझू कुमार मिश्रा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मोबाइल ओपीडी वैन के माध्यम से अधिक...