धनबाद, फरवरी 7 -- कतरास, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह की लगभग 250 बहनों (छात्राओं) एवं 20 आचार्यों ने शुक्रवार को आईआईटी आईएसएम, धनबाद परिसर में आयोजित इसरो (राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र, हैदराबाद) की मोबाइल अंतरिक्ष प्रदर्शनी में सहभागिता कर अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ा अद्भुत एवं प्रेरणादायक अनुभव प्राप्त किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार भी छात्राओं के साथ उपस्थित रहे। यह मोबाइल अंतरिक्ष प्रदर्शनी एक चलता-फिरता अंतरिक्ष संग्रहालय (अंतरिक्ष बस) के रूप में प्रस्तुत की गई थी। इसमें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, प्रक्षेपण यान, उपग्रह प्रणाली, रॉकेट तकनीक, रिमोट सेंसिंग, मौसम पूर्वानुमान एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारियां आकर्षक मॉडलों एवं इंटरएक्टिव माध्यमों के माध्यम से प्रदर्शित की गयी। इस अंतरिक...