हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- लालकुआं, संवाददाता। पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण संस्था के पंखुड़िया महोत्सव सीजन-15 में मोनिका आर्या को मिस व निखिल चौधरी को मिस्टर उत्तराखंड चुना गया। चांदनी जोशी को क्वीन ऑफ कुमाऊं, अभिषेक पोप को इंडियाज बिगेस्ट डांसर, नवीन हलदार को उत्तराखंड बेस्ट डांसर, धरियाल देवल को लिटिल चैंप व अंजू चंदेल को सुपर मॉम चुना गया। निर्णायक रिंकू जाज, विशाल त्यागी, मेघा परगाई व पूनम गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, दीपा कमलेश चंदोला, कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा व भाजपा नेता हेमंत नरूला ने विजेताओं को सम्मानित किया। लाखन सिंह मेहता को हल्द्वानी रत्न एवं डॉली अग्रवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।

हि...