लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वे भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मिले। इससे पूर्व रविवार को योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी भेंट की थी। नए साल में इन मुलाकातों के साथ ही प्रदेश का सियासी तापमान चढ़ गया। खरमास के बाद टीम योगी में फेरबदल की संभावना है। मोदी और योगी की मुलाकात की तस्वीरों को प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर साझा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह अचानक दिल्ली पहुंच गए। सूत्रों का कहना है कि यह यात्रा पूर्व नियोजित नहीं थी। प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात करीब एक घंटे चली। मुख्यमंत्री ने उन्...