नई दिल्ली, मई 26 -- बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को अचानक अपने पार्टी दफ्तर पहुंच गए। रविवार शाम को वे दिल्ली से पटना लौटे थे। मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी और करीबी माने जाने वाले अशोक चौधरी भी मौजूद थे। सीएम ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से उन्होंने बातचीत की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पार्टी दफ्तर का रुख करने से सियासी हलचल तेज हो गई है। जानकारी अनुसार सीएम नीतीश ने लगभग 15 से 20 मिनट तक पार्टी ऑफिस में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से बात की और पार्टी के कार्याकर्ताओं से संवाद भी किया। पार्टी कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में जमकर नारे लगे। दिल्ली से लौटे नीतीश कुमार का ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ स्वागत किया। बताया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.