लोहरदगा, फरवरी 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इसमें आगामी नगर निकाय चुनाव और संगठन शक्तिकरण पर विशेष चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन से पावरगंज सुभाष चौक तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ अन्यायपूर्ण निर्वासन से उत्पन्न संकट पर मोदी सरकार पर चुप्पी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। विधायक डा रामेश्वर उरांव ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप सरकार के सामने सरेंडर कर चुकी हैं। इनकी विदेश नीति काफी कमजोर और असहाय हो गई है। आज तक प्रवासी भारतीयों के साथ ऐसा क्रूर व्य...