देहरादून, अप्रैल 14 -- देहरादून। राज्यसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब मोदी सरकार आई तो बाबा साहब को उचित सम्मान मिल पाया। सोमवार को बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान देकर वंचित वर्ग को जीविकोपार्जन की सारी सुविधाएं देने की संवैधानिक व्यवस्था दी। उन्होंने कहा कि आंबेडकर की सोच के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वंचित वर्ग को योजनाएं देने का काम किया है। बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहब की प्रेरणा से ही आज देश में सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में जुटे हुए हैं। उनके सिद्धांत और आदर्श ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.