रांची, जून 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सभी जिलों की आयोजन समिति सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सोशल मीडिया के प्रमुख शामिल रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल होने पर भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच केंद्र सरकार की बेमिसाल उपलब्धियों को लेकर जाएगी तो दूसरी ओर हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नाकामियों को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने विकसित भारत, स्वाभिमानी भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प क...