भागलपुर, जून 13 -- विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर नवगछिया आरएन पैलेस में भारतीय जनता पार्टी नवगछिया की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को प्रदेश भाजपा मीडिया पैनलिस्ट और भागलपुर की पूर्व उप महापौर डॉ. प्रीति शेखर ने संबोधित किया। डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। 11 साल के निरंतर जारी सफर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समेटना उतना ही मुश्किल है जैसे पूरी जिंदगी को कुछ पन्नों में समेटना। पिछले 11 वर्षों में भारत को विकसित बनाने के अमृतकाल की शुरुआत की गई है। 2014 से पहले हमारी सोच थी कि काम कैसे होगा। जबकि आज की सोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.