पटना, फरवरी 17 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने कहा कि 10 वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने सरकारी नौकरी घटा दी और देश को कर्जदार भी बना दिया। हर साल दो करोड़ को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन यूपीए शासन में 33.28 लाख केंद्रीय कर्मचारी से घटकर 31.67 लाख रह गए। बिहार में तो कांग्रेस और राजद के कारण बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी मिली। शनिवार को वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान 33 हजार से अधिक छोटे और मंझोले उद्योग बंद हो गए। देश पर 2014 में 58.6 लाख करोड़ कर्ज था और 2023 में 173.3 लाख करोड़ हो गए। देश में ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 125 देशों में से 111वें स्थान पर आ गया है। उन्होंने पूछा कि किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली नहीं आएंगे तो क्या इस...