लखनऊ, अक्टूबर 27 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भेंट की। इससे पूर्व शनिवार को योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। यूपी में आगामी दिनों में संगठन और मंत्रिमंडल में फेरबदल प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री की इन मुलाकातों को यूपी की आने वाले दिनों की सियासत के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिनी यात्रा पर दिल्ली पहुंचे थे। रविवार को उन्होंने गाजियाबाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। फिर नई दिल्ली में उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और फिर गृहमंत्री अमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.