उन्नाव, फरवरी 7 -- उन्नाव। आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर पीएम ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों से बात की और बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। जिले के सभी कॉलेजों में दिखाए गए लाइव प्रसारण में पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्चों को बताया कि परीक्षा नजदीक आ गई है, मन लगाकर पढ़ाई करें। कहा कि सिर्फ रटने से काम नहीं चलेगा, पढ़ाई के साथ आराम, नई स्किल सीखने और अपनी अभिरुचि के बीच तालमाल बिठाना जरूरी है। छात्रों से कहा कि सपना हर किसी को देखना चाहिए। लेकिन उस सपने को पूरा करने के आपको उसके लिए काम करना चाहिए। कर्म को हमेशा प्रधान रखना जरूरी है। कहा कि पढ़ाई, आराम, कौशल और शौक में संतुलन बनाए रखना ही विकास की कुंजी है। छात्रों को सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर परीक्षा के लिए तैयार रहने का मार...