बदायूं, अक्टूबर 18 -- बदायूं। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बदायूं क्लब में आयोजित महिला सम्मेलन में प्रदेश मंत्री भाजपा एवं सदर विधायक हाथरस अंजुला महौर, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। भाजपा प्रदेश मंत्री/विधायक अंजुला महौर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया और महिला स्वयं सहायता समूह योजनाओं ने करोड़ों बहनों के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की नई ज्योति जगाई है। उन्होंने कहा कि जब हर महिला आत्मनिर्भर बनेगी तभी आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार होगा। साथ ही कहा भाजपा सरकार ने मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल के माध्यम से हर बहन को स्वदेशी उत्पादों से रोजगार और सम्मान दोनों दिया है। आज महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.