मऊ, अप्रैल 9 -- मऊ। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को सहादतपुरा स्थित पेट्रोल पंप के परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक प्रदर्शनी लगाई। उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने पार्टी की उपलब्धियों का बखान किया। कहा अटल, आडवाणी और मोदी के नेतृत्व में सुशासन को प्राथमिकता मिली। पार्टी 140 करोड़ देशवासियों तक अपनी पहुंच बना रही है। कहा कि भाजपा ने अपनी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी के करोड़ों सदस्य हैं। वे 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास' के मंत्र पर काम कर रहे हैं। प्रदर्शनी में भाजपा के 46 वर्षों की यात्रा को दर्शाती दुर्लभ तस्वीरें लगाई गई हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.