रुडकी, अक्टूबर 11 -- झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है। आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ देशवासियों की भावना और शक्ति का प्रतीक है। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाना और युवाओं को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना इसी अभियान की मुख्य धारा है। कहा कि ट्रंप जैसे फूफा का जवाब भी स्वदेशी उत्पाद है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान आज पूरे देश में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार ...