नई दिल्ली, जून 10 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिसे कटप्पा की संज्ञा दी और अखिलेश यादव के करीबी महेंद्र राजभर पर मंगलवार को एक नेता ने मंच पर ही थप्पड़ों की बारिश कर दी। महेंद्र राजभर की पिटाई करने वाला ब्रजेश राजभर उनकी ही पार्टी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष था। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जौनपुर में सुहेलदेव के विजयोत्सव पर आयोजित समारोह के दौरान घटना हुई। महेंद्र राजभर ने थाना जलालपुर में बृजेश राजभर के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला ओम प्रकाश राजभर के इशारे पर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महेंद्र राजभर ने पिछले दिनों अपनी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय कर लिया और खुद भी सपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद उनकी गिनती अखिलेश के करीबियों में होने लगी थी। कभी सुभासपा प्रमुख ओपी...