प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। भाजपा महानगर की ओर से निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को बाई का बाग दुर्गा पूजा पार्क के पास पहुंची। मुख्य वक्ता अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की कुशल कूटनीति के कारण कतर से हमारे आठ पूर्व नौसैनिकों को बचाने का काम किया है। जो अरब देश सजा प्राप्त लोगों को माफ नहीं करता था उसे नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के आगे झुकना पड़ा। अरब देश में दिव्य और भव्य मंदिर बना रहा है। आज हमारी संस्कृति के आगे सारी दुनिया झुक रही है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सांसद ने विकसित राष्ट्र का संकल्प दिलाया और कैलेंडर वितरित किया। इस अवसर पर पदुम जायसवाल, अल्पसंख्यक क्षेत्रीय अध्यक्ष कलाम, विवेक अग्रवाल, पार्षद मुकेश लारा, संजीव जायसवाल, दिलीप केसरवानी, न...