अयोध्या, जनवरी 27 -- मवई संवाददाता। ब्लॉक मवई के रानीमऊ चौराहे स्थित निर्मल कुटिया पर वरिष्ठ नेता दयानंद शुक्ल द्वारा मवई ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद शुक्ल की अगुवाई में मनरेगा बचाओ संग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि देश की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में अगर कोई मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा मुकाबला कर सकता है तो वह सिर्फ राहुल गांधी हैं, क्योंकि उनका दामन साफ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...