देवरिया, अप्रैल 10 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लक्ष्मीपुर स्थित आरती मंगलम मैरेज हॉल में बुधवार को भाजपा के विधान सभा स्तरीय सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि मोदी और योगी राज में समाज के सभी वर्गों का चतुर्दिक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज विकसित प्रदेश के रूप में उत्तर प्रदेश सबसे आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी और सीएम योगी के विकास कार्यों का लोहा आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग मान रहे हैं। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। यहां किसी भी कार्यकर्ता में कोई भेदभाव नहीं होता है। पार्टी का एक आम कार्यकर्ता ही बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाता है। पूर्व जिलाध्यक्ष मार...