नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अक्तूबर को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। हवाई अड्डे को गत 30 सितंबर को विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए से हवाई अड्डा लाइसेंस मिला। यह परियोजना नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा कई चरणों में विकसित की जा रही है। इसमें अदाणी समूह की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 26 प्रतिशत हिस्सा महाराष्ट्र सरकार के भूमि विकास प्राधिकरण सिडको के पास है। सिडको के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने शनिवार को कहा कि आठ अक्टूबर को हवाई अड्डे का उद्घाटन हो और यह दिसंबर से चालू हो जाएगा। सालाना नौ करोड़ यात्रियों को सेवाएं देगा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा हवाई अड्डा होगा और इसका कोड एनएमआई है। पूरी तरह से बनकर तैयार होने के बाद यह हवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.