हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 27 -- बिहार में छठ बाद चुनाव का पारा चढ़ेगा। दीपावली, भैया दूज, चित्रगुप्त और गोवर्द्धन पूजा तथा छठ पर्वों के कारण सियासी दल प्रचार अभियान तो चला रहे थे लेकिन यह बहुत गति नहीं पकड़ पा रही थी। मंगलवार दोपहर बाद जब लोग पर्वों में व्यस्तता से मुक्त होंगे तब चुनावी शोर जोर पकड़ेगा। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने इसकी पुरजोर तैयारी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 अक्तूबर से 7 नवम्बर तक के कार्यक्रम तय हो चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे की सभाएं लगाई जा रही हैं। वाम के भी बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं होंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की रोजाना की सभाएं 29 अक्टूबर से बढ़ जाएंगी। अभी दोनों नेता प्रतिदिन तीन से चार सभा कर रहे हैं। जनसुराज के सूत्रध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.