जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- जहानाबाद,हिंदुस्तान प्रतिनिधि। एडीएम सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने मोदनगंज अंचल के सीओ के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा जिलाधिकारी से की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एडीएम ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत मामले के निष्पादन में कोताही बरतने के कारण सीओ के खिलाफ अनुशंसा की है। डीएम को भेजे पत्र में एडीएम ने कहा है कि पितंबरपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार द्वारा दायर परिवाद में सीओ के द्वारा निर्धारित समय सीमा में बार-बार प्रतिवेदन देकर समय की मांग की जाती रही है। नियत समय बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण हटाने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनके द्वारा परिवाद के निवारण में कोई अभिरुचि नहीं ली गई, खानापूर्ति की गई। उनके द्वारा सुनवाई में किसी ऐसे कर्मी को भेज दिया जाता है, जिनको तथ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.