धनबाद, फरवरी 6 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया आमला पाड़ा स्थित दशेरमेला दुर्गा मंदिर में गुरुवार को मोदक समाज का तीन दिवसीय वार्षिक श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। महोत्सव को लेकर मंदिर को रंग-बिरंगी विद्युत लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। पंडित प्रदीप खव्वास एवं दीपक खव्वास ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना शुरू कराई। समाज की महिलाएं दिनभर उपवास रखकर शाम को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचीं। पंडित जी ने देर शाम चंद्र दर्शन और गणेश पूजन कराया। भगवान गणेश को उनके प्रिय मोदक का भोग लगाया गया। माना जाता है कि मोदक के बिना गणेश चतुर्थी की पूजा अधूरी होती है। इस दिन मोदक समाज की महिलाएं बप्पा को 21 मोदकों का भोग लगाती हैं। इस दौरान सभी महिलाएं अपने-अपने घरों से कई प्रकार के मोदक, मिष्ठान एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.