लखनऊ, फरवरी 15 -- राणा प्रताप मार्ग स्थित मोती महल लॉन के सामने शनिवार देर रात दो दुकानों में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे प्लास्टिक के गमले जल गए। लपटों को बढ़ता देखकर राहगीरां की भीड़ लग गई। आग की सूचना पर हजरतगंज फायर स्टेशन की दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। हजरतगंज एफएसओ ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने दस बजे कंट्रोल रूम पर आग की सूचना मिली। हजरतगंज स्थित राणा प्रताप मार्ग रोड किनारे ट्री-नर्सरी के अंदर प्लास्टिक गमलों की दुकान में आग लगी है। आग की सूचना पर हजरतगंज फायर स्टेशन की एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया। देखते ही देखते आग ने पड़ोस की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग को बढ़ता देखकर एक दमकल की गाड़ी और बुला ली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.