जमशेदपुर, अगस्त 28 -- जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की तरफ से पांच सितंबर, शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। यह जानकारी विधायक सरयू राय के उच्च शिक्षा प्रतिनिधि पवन सिंह ने यहां जारी बयान में दी। पवन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि पांच सितंबर को अपराह्न तीन से संध्या 6 बजे तक मोतीलाल पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यक्रम में पूरे जमशेदपुर से सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों/प्राचार्यों की सहभागिता रहेगी। पवन सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.