प्रयागराज, मई 14 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को बुधवार को देहदान के तहत प्रीतमनगर की रहने वाली कमला देवी का पार्थिव शरीर प्राप्त हुआ। कमला देवी का मंगलवार को निधन हो गया था। उनके दामाद नरेश की सूचना पर मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग की टीम ने उनके आवास पर जाकर पार्थिव शरीर को प्राप्त किया। नेत्र बैंक की टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। कमला ने 2020 में देहदान का पंजीकरण कराया था। मेडिकल कॉलेज को प्राप्त 103वां देहदान है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णा पांडेय, डॉ. आदित्य, डॉ. शैलेन्द्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...